आगरा, जून 29 -- एकलव्य स्टेडियम के हॉकी मैदान पर रविवार को हॉकी खिलाड़ियों के स्वास्थ्य एवं फिटनेस पर विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. आंचल सारस्वत ने वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों को खेल के दौरान लगने वाली विभिन्न प्रकार की चोटों से बचाव तथा चोट लगने के बाद उचित देखभाल एवं पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. सारस्वत ने खेल से पहले उचित वार्म-अप तथा खेल समाप्त होने के बाद कूल-डाउन एवं स्ट्रेचिंग करना आवश्यक बताया। आगरा मास्टर्स हॉकी के अध्यक्ष राजीव सोई ने डॉ. आंचल को स्मृति चिह्न भेंट किया। अजय राजपूत, धर्मेंद्र बघेल, अमरजीत सिंह, गोपाल भगत, दिलीप शर्मा, गौरव रौतेला, जयशंकर यादव, विक्रम, गुरप्रीत आदि हॉकी खिलाड़ी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...