रांची, जनवरी 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने बहुद्देश्यीय परीक्षा भवन (एमपीईएच) के निदेशक पद पर डॉ. अशोक कुमार सिंह के कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दे दी है। विवि द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक डॉ. अशोक सिंह को संविदा के आधार पर अगले 11 माह के लिए पुनः इस पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ. सिंह का कार्यकाल 4 फरवरी 2026 से प्रभावी होगा। उन्हें 45,000 रुपये प्रतिमाह की निश्चित मानदेय राशि भुगतान की जाएगी। विवि प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि बहुद्देश्यीय परीक्षा भवन की कार्यप्रणाली को सुचारू बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। वित्तीय व्यवस्थाओं के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, एमपीईएच से जुड़े सभी आर्थिक मामलों का निष्पादन रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक औ...