भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सह मायागंज अस्पताल के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अविलेश कुमार के सम्मान में शुक्रवार को टीबी एंड चेस्ट विभाग में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्हें विभाग के चिकित्सकों ने अंग वस्त्र, बुके व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।मौके पर टीबी एंड चेस्ट विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि डॉ. अविलेश कुमार की पहली पोस्टिंग बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर मेडिसिन विभाग में हुई। इसके बाद ये अपनी लगन व काबिलियत के बल पर आगे बढ़ते गये और पहले मेडिसिन विभाग के एचओडी फिर मायागंज अस्पताल के अधीक्षक व अंत में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पद को सुशोभित किया। मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं अध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी ने कहा कि डॉ. अविलेश कुमार जितने विनम्र इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.