फरीदाबाद, अप्रैल 4 -- नूंह, संवाददाता। आईपीएस अधिकारी डॉ. अर्पित जैन ने शनिवार को नूंह जिले के पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया। जिला पुलिस कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अपराध गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत रखना, अपराधियों पर अंकुश लगाना और आमजन को त्वरित न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने साइबर अपराध, नशा तस्करी, वाहन चोरी और गौकशी पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस को जनता के साथ सभ्य व्यवहार करने और भ्रष्टाचार से दूर रहने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...