अयोध्या, अप्रैल 8 -- रौजागांव। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती कूढ़ासादात अम्बेडकर पार्क मैदान में मनाई जाएगी। कार्यक्रम की तैयारी के लिए बुधवार को अम्बेडकर पार्क कूढ़ासादात में आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल गौतम की अध्यक्षता में विधायक रामचंद्र यादव के निर्देश पर बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि बाबा साहब के विचारों को मानने वाले सभी को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम की भव्यता के लिए होर्डिंग, भोजन, पानी, मंच, सांस्कृतिक प्रोग्राम की तैयारी के लिए चर्चा की गई। बैठक में गन्ना डायरेक्टर राम प्रेस यादव, डॉ. राम भवन रावत, रामराज, डॉ. मालिकराम रावत, शबीहुल हसन रिजवी, पारसनाथ रावत, मुन्ना गौतम, रामदास गौतम, पंकज शर्मा, गुड्डू खां, विशाल, अमर चंद्र, राजू गौतम, अनिल गौतम, रिंकू गौतम, राम सुख रावत, मर्जीराम रावत, राम तेज गौतम व अन्य मौजूद रहे।...