लखनऊ, जनवरी 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता डॉ. अमित देवगन को अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ का कुलपति बनाया गया है। राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है। डॉ. अमित देवगन अभी तक मेजर जनरल, चिकित्सा मुख्यालय नार्थन कमांड में हैं। अभी तक इस विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर प्रो. संजीव मिश्रा कार्यरत थे। उनका कार्यकाल पूरा होने पर राजभवन की ओर से यह नियुक्ति की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...