लखीमपुरखीरी, अप्रैल 24 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम गंगापुर निवासी डॉ. अमित कुमार का चयन दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर हुआ है। उनके चयन से गांव एवं पूरे क्षेत्र में खुशी है। डॉ. अमित कुमार ने अपनी स्नातक की शिक्षा बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय से प्राप्त की जबकि परास्नातक की पढ़ाई उड़ीसा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बागवानी हॉर्टिकल्चर विषय में पीएचडी सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से हासिल की। उन्नकिसेस कृषि संस्थान के संरक्षक विनीत भदौरिया ने खुशी जताते हुए कहा कि डॉ. अमित कुमार ने कृषि स्नातक में हॉर्टिकल्चर जैसे अपेक्षाकृत नए विषय का चयन कर अपनी मेहनत और लगन से उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...