दुमका, जून 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। एएन कॉलेज, दुमका के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. अमर नाथ सिंह को रांची स्थित राज्य वन विभाग के मुख्यालय में संजीव कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह सदस्य सचिव, झारखण्ड जैव विविधता पर्षद द्वारा जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के लिए मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किये गए l डॉ. सिंह इको क्लब के माध्यम से संथाल परगना के सुदूर आदिवासी बहुल ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम के साथ साथ पाठ्य सामग्री, मौसमी वस्त्र तथा स्थानीय फलदार पौधों का वितरण कर लोगों में पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...