गोरखपुर, मई 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मंडल के शिक्षा अधिकारियों एवं शिक्षकों ने दिवंगत जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसभा आयोजित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि अर्पित गोरखपुर मंडल के पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य योगेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि मृत्यु जीवन का शाश्वत सत्य है, लेकिन डॉ. अमरकांत सिंह का असमय निधन सभी के लिए गहरा आघात है। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा शिक्षा जगत में हमेशा याद रखी जाएगी।

मौन रखकर प्रार्थना सभा की शुरुआत दिवंगत डीआईओएस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद सभी ने दो मि...