जौनपुर, जुलाई 15 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवा (दाऊदपुर) गांव निवासी एस जीपीजीआई लखनऊ के न्यूरो सर्जरी विभाग के चिकित्सक डॉ अभिषेक एस शुक्ला को मंगलवार को 30 वें दीक्षांत समारोह राज्यपाल आनन्दी वेन पटेल द्वारा डॉ एस एस अग्रवाल उत्कृष्ट शोध 2026 सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उनके शोध पत्र ब्रेन सर्जरी के बाद प्रारंभिक पोस्ट ऑपरेटिव सिटी स्कैन की नैदानिक महत्ता और उपयोगिता एक संभावित अध्ययन के लिए प्रदान किया गया। इस अध्ययन में 339 मरीजों पर किए गए शोध में पाया गया कि स्थिर या अपेक्षित न्यूरोलॉजिकल स्थिति वाले मरीजों में सर्जरी के तुरंत बाद रूटीन सिटी स्कैन से मरीजों के उपचार में बहुत कम बदलाव आता है। शोध के इस निष्कर्ष बताते है कि विस्तृत न्यूरोलॉजिकल जांच के साथ आवश्यकता पड़ने पर ही चयनात्मक सिटी स्कैन करना अधिक...