प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। शुआट्स की निदेशक एचआरएम एंड आर डॉ. अभिलाषा जे. लाल को 'वुमन ऑफ सब्सटेंस अवार्ड' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद मिडटाउन की ओर से टाउन हॉल, सिविल लाइंस में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।उन्हें समाज, शिक्षा और नेतृत्व क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहा गया। शुआट्स प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...