वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी। पेट, लिवर एवं पैंक्रियाज रोगों के विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत राय हिंदू सेवा सदन अस्पताल में परामर्श देंगे। चिकित्सालय प्रबंध समिति के राजेंद्र मोहन शाह ने बताया कि वह प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को सुबह 10 से 11 बजे तक मौजूद रहेंगे। कहा कि फैटी लिवर, कब्ज, एसिडिटी, पीलिया, लिवर सिरोसिस, पैंक्रियाटाइटिस सहित पेट एवं लिवर संबंधी विभिन्न रोगों की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही एंडोस्कोपी एवं कोलोनोस्कोपी जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...