सासाराम, फरवरी 4 -- सासाराम। साइकोसोशल रिसर्च ऑफ इंडिया सह डॉ. अभय पुरस्कार चयन समिति पटना-बेंगलुरू के संयुक्त तत्वाधान में डॉ. अभय अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की कोषाध्यक्ष डॉ. लता सिंह ने बतायी कि हरिओम चौबे, रविकेश उपाध्याय, जीतेन्द्र कुमार पासवान, रविकांत कुमार को पत्रकारिता, सुमंत कुमार सिंह व राजेंद्र प्रसाद सिंह को समाजसेवा, अंजली राम व दीपिका कुशवाहा को शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। मनोविशेषज्ञ डॉ. विप्लव कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक साल विभिन्न मापदंडों का अवलोकन कर अवार्ड के लिए चयन किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...