मुरादाबाद, मई 19 -- नेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन के मुख्य कार्यालय गुजराती स्ट्रीट स्थित व्हाइट हाउस में मंगलवार को कायदे मिल्लत डॉ. अब्दुल जलील फरीदी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। बैठक में मरहूम डॉ. अब्दुल जलील फरीदी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके लिए दुआएं की गईं। संगठन के अध्यक्ष मिर्जा अरशद बेग ने डॉ. फरीदी की शख्सियत और सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन हृदय रोग विशेषज्ञ होने के साथ-साथ महान जननेता भी थे। साल 1974 में आज ही के दिन उनका निधन हुआ था। वरिष्ठ नेता एवं लोकतंत्र रक्षक सैनानी बाबर खान भी तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा के साथ उन्हें अंतिम विदाई देने लखनऊ पहुंचे थे। प्रसिद्ध साहित्यकार एवं पत्रकार मासूम मुरादाबादी द्वारा लिखित डॉ. फरीदी की जीवनी पर आधारित पुस्तक भी संगठन पदाधिकारियों को...