बदायूं, मई 1 -- प्रसूता के सीने पर बैठकर प्रसव कराने के मामले में कादरचौक से हटाये गये एमओआईसी डॉ. अवधेश राठौर से सीएमओ ने अपने कार्यालय से संबद्ध कर दिया। यहां पर बिल्सी के एमओआईसी अनिल गुप्ता को भेजा। इसके अलावा सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बिल्सी व बिसौली के एमओआईसी को बदला दिया। ककराला के एमओआईसी डॉ. भुवनेश के कादरचौक जाने से इंकार के बाद सीएमओ को यह फेरबदल करने पड़े। सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया, कादरचौक के एमओआईसी डॉ. अवधेश राठौर को ककराला भेजने का आदेश निरस्त करते हुये उन्हें अपने कार्यालय से संबद्ध किया। ऐसा ककराला के एमओआईसी के कादचौक जाने से इंकार करने पर किया गया। इधर, संशोधित आदेश में बिल्सी के एमओआईसी डॉ. अनिल गुप्ता अब कादरचौक के एमओआईसी होंगे।बिल्सी में बिसौली के एमओआईसी डॉ. अरविंद वर्मा को भेजा गया है। इसके अलावा बिसौली में तैनात पं...