वाराणसी, अप्रैल 7 -- वाराणसी। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत सैगल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान लखनऊ में आयोजित भारतेंदु नाट्य अकादमी स्वर्ण जयंती समारोह में दिया गया है। डॉ. सैगल को यह सम्मान चिकित्सा, रंगमंच और समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए दिया गया है। डॉ. अजीत सैगल को मिले इस सम्मान पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन, सचिव डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. अतुल सिंह, डॉ. केपी अग्रवाल, डॉ. एससी गोयल, डॉ. संजय यादव, सुमन पाठक, संजीव अग्रवाल, डॉ. आनंद शर्मा, रंजीत चड्ढा, चंद्र शेखर कपूर, वीरेंद्र कपूर, डॉ शैलेंद्र ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...