सीवान, सितम्बर 5 -- सीवान। जदयू के वरिष्ठ एवं सक्रिय नेता डॉ. अजय सिंह को बिहार राज्य नागरिक परिषद का उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी है। डॉ. अजय सिंह पिछले करीब 20 वर्षों से जदयू से जुड़े हुए हैं और पार्टी के प्रति समर्पण, संघर्षशीलता एवं सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं। पूर्व सांसद कविता सिंह ने भी डॉ. अजय सिंह के मनोनयन पर खुशी जताया। बधाई देने वालों में समाजसेवी डॉ. अरविंद आनंद, सिसवन प्रमुख धर्मेंद्र साह, योगेंद्र प्रसाद, पप्पू पटेल, सुरेंद्र गिरी, सत्येंद्र भारती, मोटे सिंह, अमित सिंह आदि शामिल हैं। यह भी पढ़ें- नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष पद पर प्रभार ग्रहण किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...