भागलपुर, जून 6 -- भागलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्नेह नवजात शिशु बाल सेवा केंद्र में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह ने इलाज के लिए आए दर्जनों बच्चों के अभिभावकों के बीच पौधों का वितरण किया। डॉ. अजय कुमार सिंह ने अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पौधे से ही हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। जिस तरह लोग अपने बच्चों की देखभाल करते हैं, उसी तरह पौधों की भी सेवा करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम सात पेड़ लगाए, तभी पर्यावरण संतुलन की भरपाई संभव हो सकेगी। यह भी पढ़ें- पौधारोपण कर डीएवी 6 में मना विश्व पर्यावरण दिवस यह भी पढ़ें- संयुक्त जिला अस्पताल में मां के नाम से किया गया पौधरोपण यह भी पढ़ें- पर्यावरण ...