डॉ. अकलीम को राज्यपाल ने किया सम्मानित
रुद्रपुर, अगस्त 22 -- खटीमा। पैरा थ्रो बॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खटीमा उप चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. अकलीम को राज्यपाल ने सम्मानित किया है। दो से पांच जून को मलेशिया में आयोजित सेकेंड एशियन पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप में डा. अकलीम ने प्रतिभाग किया था। इसमें उन्होंने कांस्य पदक जीता था। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राजभवन में सम्मानित किया। सम्मानित होकर उप चिकित्सालय पहुंचे डॉ. अकलीम को डा. केसी पंत,डॉ. वीपी सिंह,डॉ. अब्बास, डॉ. सिमरजीत,डॉ. मनी पुनियानी आदि ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.