प्रयागराज, अप्रैल 1 -- डॉ. अंशुल सिंह ने बुधवार को मोतीलाल नेहरू मेडिकल के पैथोलॉजी विभाग के अध्यक्ष का दायित्व संभाला। निवर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ. कचनार वर्मा ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया और शुभकामना दी। मूलरूप से मिर्जापुर की रहने वाली डॉ. अंशुल ने केजीएमयू से एमबीबीएस और सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा से पैथोलॉजी में एमडी किया है। उन्होंने 2011 में बतौर आचार्य सेवाएं शुरू की। डॉ. अंशुल ने कहा कि पैथोलॉजी के आधुनीकीकरण और जांच की उन्नत तकनीक की दिशा में सार्थक करने का प्रयास करूंगी। डॉ. कचनार वर्मा के कार्यकाल में एसआरएन अस्पताल में केंद्रीय पैथोलॉजी शुरू हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...