हल्द्वानी, अप्रैल 19 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। डॉ. भीमराम अंबेडकर की जयंती पर रविवार को भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के अंतिम व्यक्ति को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सांसद भट्ट ने डॉ. अंबेडकर के जीवन को संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास ना होने से विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। संगोष्ठी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की अध्यक्षता व सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर प्रकाश चंद्र मौज...