मथुरा, मार्च 1 -- मथुरा। मथुरा ऑब्सटेट्रिक एंड गाइनेकोलॉजी सोसायटी का चुनाव स्थानीय होटल में संपन्न हुआ। इसमें वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू गुप्ता को अध्यक्ष, डॉ. प्रीति लालवानी को सचिव तथा डॉ. हर्षिता सिंघल को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवगठित पदाधिकारियों का चिकित्सकों ने स्वागत किया। इस दौरान डॉ. अल्पना अग्रवाल, डॉ. नीरजा गोयल, डॉ. दीपशिखा इंजीनियर, डॉ. वर्षा तिवारी, डॉ. वर्तिका किशोर, डॉ. ज्योति अग्रवाल, डॉ. मुक्ता चौहान, डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. आरती गुप्ता, डॉ. शुभदा शर्मा, डॉ. चारु जैन, डॉ. मधु अग्रवाल, डॉ. नीता वर्मन, डॉ. प्रेरणा अग्रवाल, डॉ. रीतिल सौरभ प्रजापति, डॉ. अनु गोयल आदि मौजूद रहीं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बृजेंद्र कुमार तिवारी एवं सचिव डॉ. गौरव भारद्वाज के साथ डॉ. भरत कुमार गुप्ता और डॉ. पंकज शर्मा...