प्रयागराज, मार्च 14 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता शिक्षाविद, लेखिका और पेरेंटिंग कोच डॉ. अंकिता राज को महिला उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'फेमपेन्योर राइजिंग स्टार 2026' से नवाजा गया। जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा की धर्मपत्नी डॉ. अंकिता राज को यह पुरस्कार उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और फर्स्ट लेडी उत्तराखंड गुरमीत कौर की उपस्थिति में कान्फेडरेशन ऑफ वोमेन इंटरप्रेन्योर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध बॉक्सर मैरी कॉम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सीओडब्यूई इंडिया कि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मीतू पुरी, उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष रिया रहेजा आदि मौजूद रहे। डॉ. अंकिता राज बच्चों की पेरेंटिंग के साथ ही महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए तमाम अभियान चला चुकी हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.