रामनगर, अप्रैल 21 -- रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सिराज अहमद की पुस्तक नगरीय भूगोल का विमोचन मंगलवार को प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे ने किया। इस उपलब्धि पर प्राचार्य सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों ने डॉ. सिराज को बधाई दी। गोल विभाग प्रभारी डॉ. सिराज अहमद ने बताया कि यह पुस्तक डीएसबी परिसर, कुमाऊं विवि, नैनीताल के भूगोल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मोहन लाल के संयोजन में पूर्ण की गई है। इसमें नगरीय विकास के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई है। पुस्तक में नगरीय विकास की समस्याओं और चुनौतियों को भी शामिल करते हुए उनके समाधान प्रस्तुत किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.