वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी। वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संध्या यादव को लाला लाजपत राय गौरव सम्मान- 2026 दिया गया है। उन्हें यह सम्मान शिक्षा, चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है। फतेहाबाद (आगरा) के बृजलोक साहित्य कला अकादमी की ओर से लाला लाजपत राय जयंती पर उन्हें सम्मानित किया गया है। विदित हो कि डॉ. संध्या ने कम उम्र में ही न सिर्फ चिकित्सा, बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में जो कार्य किया है, वह काफी अनुकरणीय है। पूर्व में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अलंकरण काशीरत्न सम्मान, गोवर्धन श्री सम्मान, सेवा सम्मान अलंकरण 2021, साहित्य शक्ति सम्मान, अंतराष्ट्रीय भूषण सम्मान, राम किशुन महतो शिक्षक सम्मान, यूनिवर्सल लाइफ टाइम अचीवमेंट सहित कई सम्मान मिल चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...