डॉ.श्याम कमल बनाए गए एरिया चेयर
वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर श्याम कमल को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ऑटोमेशन, रोबोटिक्स एंड एप्लीकेशंस का एरिया चेयर नामित किया गया है। यह सम्मेलन अगले वर्ष 25 से 27 फरवरी को फ्रांस के पेरिस शहर में होना है। सम्मेलन में विश्वभर के प्रमुख शोधकर्ता, शिक्षाविद्, इंजीनियर, वैज्ञानिक तथा उद्योग विशेषज्ञ ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं उन्नत नियंत्रण तकनीकों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.