देवघर, जुलाई 6 -- देवघर,प्रतिनिधि। भाजपा जिला कार्यालय देवघर में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी की अध्यक्षता में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 वां स्मरण पक्ष के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद रहे। सम्मेलन का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन कर किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि बाबूलाल मरांडी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी और राष्ट्रवादी विचार पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा 6 जुलाई को डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती है, जो प्रत्येक वर्ष कार्यकर्ता मनाते हैं। उनके जीवन की विचारधारा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को कार्यकर्ता अपने जीवन में उतारे, ऐसा सभ...