जौनपुर, दिसम्बर 17 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा की अध्यक्षता में पूर्व सांसद और सुविख्यात संत डॉ. राम विलास वेदांती के निधन पर मंगलवार को अधिवक्ता भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किए और न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राम विलास वेदांती का निधन सम्पूर्ण भारत के लिए अपूरणीय क्षति है। राम मंदिर आंदोलन में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा। रामभक्ति, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना को जन जन तक पहुंचाया। शोकसभा में अध्यक्ष हुबेदार पटेल, महामंत्री नंदलाल यादव, अशोक श्रीवास्तव, दया नाथ पटेल, यज्ञ नारायण सिंह, इंदु प्रकाश सिंह, आरपी सिंह, विनय पांडेय, सुरेंद्र मणि शुक्ला, जितेंद्र श्रीवास्तव, प्रेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.