वाराणसी, जनवरी 23 -- वाराणसी। सनबीम एकेडमी नालेज पार्क नारायणपुर के नाट्य मंडप में प्रख्यात रंगधर्मी डॉ.राजेंद्र उपाध्याय की स्मृति में सभा हुई। इस मौके पर उनके दो नाटकों 'भगवत गीता' एवं 'रणचंडी' का मुहूर्त भी हुआ। स्मरण गोष्ठी के मुख्य अतिथि आलोचक प्रो.अवधेश प्रधान रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ रचनाकार डॉ.गया सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि समीक्षक प्रो.बलराज पाण्डेय, अभिनेता प्रेमवल्लभ पंड्या तथा साहित्यकार डॉ.श्रद्धानंद रहे। स्वागत राजेश्वर त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर सनबीम एकेडमी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहन मधोक एवं रंगधर्मी दिनेश श्रीवास्तव, परितोष भट्टचार्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.