वाराणसी, सितम्बर 7 -- वाराणसी, संवाददाता। यूपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.रमेश प्रताप सिंह को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर रविवार को विद्यालय के शिक्षकों ने उनका सम्मान किया। 5 सितंबर को गोरखपुर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें पुरस्कृत किया था। विद्यालय पहुंचने पर रविवार को शिक्षकों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इससे पूर्व डॉ.रमेश प्रताप सिंह ने विद्यालय के संस्थापक राजर्षि उदय प्रताप सिंह जू-देव की प्रतिमा पुष्मांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूज्य राजर्षि को समर्पित है। पुरस्कार विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देने के साथ विभिन्न योजनाओं और छात्रवृत्तियों का लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है। य...