मऊ, सितम्बर 2 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के सोहबत बाग गदाशी वार्ड स्थित सराय मोहल्ला निवासी डॉ.मोहम्मद आदिल ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में ऑल इंडिया 10वां रैंक हासिल किया है। भारत सरकार के खनन मंत्रालय के अधीन इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस में असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट पद हासिल कर परिजनों के साथ ही जनपद का नाम रोशन किया है। सोहबत बाग गदाशी वार्ड के सराय मोहल्ला निवासी मास्टर इकबाल के इकलौते पुत्र डॉ.मोहम्मद आदिल की प्रारंभिक शिक्षा नगर स्थित मिल्लत पब्लिक स्कूल से शुरू हुई। जहां हाईस्कूल पास करने के बाद नगर के ही प्राचीन विद्यालय राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। उसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बीएससी ऑनर्स की परीक्षा पास की। जिसके बाद डॉ. हरी सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर (मध्य प्रदेश) में दाखिला ल...