भागलपुर, अप्रैल 18 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नाथनगर प्रखंड के गोविन्दपुर गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पखवाड़ा समारोह राजद के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक प्रत्याशी एस जेड हसन शामिल हुए। उन्होंने कहा हमें आज के समय में बाबा साहब के आदर्शों को लेकर चलना होगा। मौके पर शिशुपाल यादव, राजद जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, वरिष्ठ नेता सौरभ यादव, मुखिया ब्रजेश सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.