देवघर, अप्रैल 13 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय बड़बाद मोहल्ला अवस्थित राहत कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में सोमवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। मौके पर आयोजित सेमिनार में वक्ताओं ने कहा कि अंबेडकर जयंती, जिसे भीम जयंती के नाम से भी जाना जाता है। यह भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। भारत में कुछ लोग उनके जन्मदिन को समानता दिवस के रूप में भी मनाते हैं। यह भी पढ़ें- बहरागोड़ा महाविद्यालय में अम्बेडकर जयंती समारोह आयोजित शिक्षित करो, संगठित करो, आंदोलन करो डॉ. अंबेड...