वाराणसी, जुलाई 27 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बीएचयू के पूर्व छात्र एवं कबीर नगर निवासी डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने पीएचडी उपाधियों की गुणवत्ता तथा विश्वविद्यालयों में शोध मानकों के अनुपालन की जांच के लिए गठित विशेषज्ञ समिति का सदस्य नामित किया है। इस राष्ट्रीय स्तर की समिति में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों से कुल 15 विद्वानों को शामिल किया गया है। यूजीसी ने डॉ. तिवारी से समिति के सदस्य के रूप में नामांकन स्वीकार करने और देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में शिक्षण एवं शोध की गुणवत्ता बनाए रखने के इस महत्त्वपूर्ण कार्य में योगदान देने का अनुरोध किया है। डॉ.तिवारी वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप में प्रोफेसर ...