अमरोहा, मई 25 -- शहर के मोहल्ला काला कुआं निवासी कामरेड बलवीर सरन रुस्तगी के पुत्र डॉ.नितिन बलवीर ने विज्ञान के क्षेत्र में देश के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्था रॉयल माइक्रोस्कोपिकल सोसाइटी लंदन की इतिहास समिति का सदस्य चुना गया है। इसमें दुनियाभर की नामचीन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक शामिल है। समिति में भारत से वह एक मात्र सदस्य हैं। डा.नितिन की उपलब्धि पर स्थानीय कारवाने खुलूस संस्था पदाधिकारियों ने बधाई दी है। गौरतलब है कि डॉ.नितिन बलवीर के पिता बलवीर सरन रुस्तगी कारवाने खुलूस संस्था के उपाध्यक्ष थे। अब नितिन बलवीर भी संस्था से जुड़े है। डॉ.नितिन फिलहाल आईआईटी बॉंबे में प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- कॅरियर पॉइंट ने अपना तीसरा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया व...