बांदा, जून 9 -- बांदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर इकाई बांदा का पुनर्गठन एवं नवीन दायित्वों की घोषणा समारोह का आयोजन किया गया। आरएसएस के जिला संघ चालक सुरेन्द्र पाठक की देखरे में डा.नवीन को नगर अध्यक्ष और रामेंद्र शर्मा को मंत्री मनोनीत किया गया। मुख्य वक्ता पद्मश्री उमाशंकर पांडेय व मुख्य अतिथि विभाग प्रमुक विज्ञा मिश्रा सहित चुनाव अधिकारी पूनम श्रीवास्तव (प्रधानाचार्य जीआईसी) ने चुनाव कराया व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। डॉ. विक्रम बालाजी, डॉ. सहीदबली, डॉ. विपिन दीक्षित एवं डॉ. सरद नामदेव को दायित्व उपाध्यक्ष, प्रतिभा सोनी, युवराज सिंह, शैलेंद्र दीक्षित, अभय सोनी एवं सतेंद्र सिंह नगर सह मंत्री बने। विकासार्थ विद्यार्थी (एसडीएफ) के नगर संयोजक प्रवीण त्रिवेदी तथा सह संयोजक ओम सिंह बनाए गए। सेवार्थ विद्यार्थी के ...