वाराणसी, मई 31 -- वाराणसी। डॉ.घनश्याम सिंह महाविद्यालय सोयेपुर में शनिवार को बीसीए विभाग की ओर से एग्जीक्यूटिव प्रेजेंटेशन समिट का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और तकनीकी ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अल्फा स्क्वाड समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें इंकी गुप्ता, सलश बरनवाल, ऋषिका अग्रवाल, व्रदी और निधि यादव शामिल रहे। द्वितीय स्थान ब्राइट बिल्डर्स समूह को मिला। जिसमें अर्पित मौर्य, प्रदीप कुमार और प्रशांत मौर्य थे। वंडर लोटस समूह ने तृतीय स्थान हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...