पीलीभीत, जुलाई 28 -- पीलीभीत। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेसियों ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, विज्ञान, तकनीकी विकास एवं युवाओं को आत्मनिर्भर और नवाचार के लिए प्रेरित करने वाले अमूल्य योगदान को स्मरण किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन सादगी, ईमानदारी, राष्ट्रसेवा और ज्ञान के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का संदेश दिया, जो आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़...