रांची, अप्रैल 14 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के सुभाष चौक परिसर में मंगलवार को संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण अंबेडकर विचार मंच ने किया। जयंती समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आज संविधान की रक्षा करना सबसे जरूरी है। आंबेडकर के विचारों को हर गांव और घर तक पहुंचाकर ही सपनों का भारत बनाया जा सकता है। मौके पर मंच के परमेश्वर लाल, डॉ. सुभाष मुंडा, रतन मुंडा, जिप सदस्य बादल महतो, जेएलकेएम उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो, उप प्रमुख उमेश महतो, सुफल महतो, पंचानन मुंडा, योगेश बैठा, छात्र नेता राजू महतो, दामोदर प्रजापति, जगमोहन महतो, दिलीप मांझी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब के आदर्शो पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना कार्यक्रम के पश्चात संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। इधर, नूरु गांव...