घाटशिला, अप्रैल 14 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा में स्थित नेताजी सुभाष शिशु उद्यान परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा आयोजित डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती एक राजनीतिक चेतना के उत्सव के रूप में उभरी, जिसकी अध्यक्षता कान्हाई मुंडा ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सीपीआई(एम) के राज्य कमेटी सदस्य स्वपन कुमार महतो ने बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके महान व्यक्तित्व को याद किया और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए कहा कि आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती संविधान की अस्मिता को बचाना है। उन्होंने कड़े शब्दों में वर्तमान समय में संवैधानिक संस्थाओं और अधिकारों पर हो रहे प्रहारों को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया और स्पष्ट किया कि सीपीआई(एम) इस वर्ष बाबा साहब की जयंती को केवल एक रस्म के रू...