आदित्यपुर, अप्रैल 16 -- गम्हरिया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया की पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी दिवंगत डॉ. सुषमा झा की पुण्यतिथि पर गुरुवार को स्वास्थ्यकर्मियों व चिकित्सकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी क्रिस्टोफर बेसरा ने किया। उन्होंने कहा कि डॉ झा का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का प्रतीक था। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में डॉ. सुषमा झा के कार्यों को भुला पाना कठिन होगा। अपने कार्यकाल में उन्होंने असंख्य जरूरतमंद मरीजों की सेवा की। चिकित्सा के क्षेत्र में निष्ठा एवं ईमानदारी का परिचय देकर एक मिसाल कायम की है। अपने कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी। ग्रामीण परिवेश में महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में उनक...