रांची, जुलाई 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर सह कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ सुप्रिया का तबादला रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग में किया गया है। इसके साथ ही डॉ सुप्रिया को रोटेशन के आधार पर दो वर्षों के लिए या सेवानिवृत्ति तक, इनमें से जो पहले हो, अंग्रेजी विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। वहीं, रांची विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी प्रोफेसस डॉ पीके चौधरी अगली नियुक्ति होने तक डीन सोशल साइंस बने रहेंगे। जबकि रांची विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ वंदना कुमारी अगली नियुक्ति तक डीन साइंस बनी रहेंगी। ये सभी अधिसूचनाएं बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी कर दी गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...