छपरा, मई 21 -- दरियापुर। राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमार राय ने डॉ सुनील कुमार राय को जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।उन्होंने पटना में पार्टी के कार्यालय में उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। ज्ञात हो डॉ सुनील कुमार राय हाल ही में प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरविंद नगर के प्राचार्य के पद से अवकाश ग्रहण किए हैं। ये प्रखंड के सुंदरपुर गांव के रहने वाले हैं।इन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत छात्र जीवन से ही शुरू कर दी थी। प्रदेश अध्यक्ष ने इन्हें जिले में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है।डॉ सुनील कुमार राय के राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन पर स्थानीय विधायक डॉ करिश्मा राय, मढ़ौरा के राजद विधायक व पूर्व मंत्री जितेंद्र राय,गड़खा विधायक सुरेंद्र राम,सोनपुर के पूर्व विधायक रामानुज प्रसाद,राजद महिला प्रको...