डॉ सुनील ने संभाला जिला वीबीडी पदाधिकारी का कार्यभार
धनबाद, अगस्त 11 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण (वीबीडी) पदाधिकारी के रूप में डॉ सुनील कुमार ने योगदान दिया। डॉ सुनील लंबे समय तक धनबाद में पदस्थापित रह चुके हैं। करीब चार महीने पहले उनका तबादला कर दिया गया था। अब दोबारा उन्होंने जिले में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि मच्छर, टिक, मक्खी और पिस्सू जैसे जीवित वाहकों के काटने से होने वाली बीमारियों की रोकथाम उनकी प्राथमिकता है। बरसात के मौसम में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जापानी इंसेफलाइटिस का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए जिले में बीमारी की रोकथाम और नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। यह भी पढ़ें- Munger News: डेंगू से निपटने की तैयारी तेज: सदर अस्पताल में 40 तो प्रखंडों में 5-5 बेड का बनेगा विशेष वार्ड समीक्षा के आधार पर आगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.