रांची, फरवरी 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। संस्कार भारती रांची महानगर के कथक नृत्य कलाकार एवं शिक्षक डॉ शीतल कुमार उरांव को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। शीतल उरांव पेशे से शिक्षक एवं कथक नृत्य कलाकार हैं। मूल रूप से चेटर (गुमला) निवासी डॉ शीतल राज्य के प्रथम आदिवासी पुरुष कलाकार हैं, जिन्होंने कथक नृत्य में शोध कर डॉक्टरेट प्राप्त किया है। उनका शोध विषय 'झारखंड राज्य में कथक नृत्य के प्रचार-प्रसार हेतु किए गए कार्यों का विश्लेषणात्मक अध्ययन' था। डॉ शीतल ने जवाहर नवोदय विद्यालय गुमला से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की तथा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से कथक में स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की। उन्होंने लगभग 12 वर्षों तक डॉ नीता गहरवार से कथक तथा चार वर्षों तक स...