रांची, सितम्बर 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के एलुमनाई एसोसिएशन ने मंगलवार को डॉ केएएन शाहदेव को अंगीभूत कॉलेज के प्रभारी निदेशक का दायित्व मिलने पर सम्मानित किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ दीपक गुप्ता, सचिव शुभम मंत्री आदि ने कहा कि डॉ कुमार आदितेंद्र नाथ शाहदेव वाणिज्य विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर होने के साथ एलुमनाई एसोसिएशन के संरक्षक, कुशल शिक्षाविद्, अनुभवी प्रशासक एवं विद्यार्थियों के प्रेरणास्रोत हैं। डॉ शाहदेव ने कहा कि वे अंगीभूत कॉलेज के सुविधाओं के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...