पलामू, मई 9 -- मेदिनीनगर। डॉ विजेता को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्त्री एवं प्रसव विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर बनाया गया है। डॉ विजेता इससे पूर्व शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय धनबाद की एसोसिएट प्रोफेसर थी जो एमआरएमसीएच में प्रतिनियुक्ति पर सेवा दे रही थी। प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए उन्हें एसोसिएट प्रोफेसर बनाया गया है। इस प्रोमोशन से उन्हे और अधिक प्रोत्साहन मिलने की संभावना है। वे लगातार अपने विभाग में सक्रिय हैं। यह भी पढ़ें- डॉ विजेता बनी एमआरएमसीएच में एसोसिएट प्रोफेसर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...