सासाराम, जून 22 -- सासाराम, नगर संवाददाता। रोहतास जिले के संझौली ग्राम निवासी युवा शोधकर्ता डॉ. रौशन सिंह का बहुप्रतिष्ठित इंडियन इंस्अीच्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज (आईआईएएस), राष्ट्रपति निवास, शिमला में फेलो डिजिग्नेट के रूप में चयन हुआ है। डॉ. रौशन सिंह भारतीय दर्शन एवं संस्कृत अध्ययन के क्षेत्र में सक्रिय रूप से शोधरत हैं। अपनी प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा के क्रम में स्नातक (बी.ए.) तथा स्नातकोत्तर (एम.ए.) की शिक्षा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से प्राप्त की है। इसके उपरांत उन्होंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा (महाराष्ट्र) से पीएच.डी. की उपाधि अर्जित की। वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के संस्कृत अध्ययन केन्द्र से पोस्ट डॉक् कर रहें हैं। यह भी पढ़ें- डॉ रौशन सिंह का इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ एडवां...