मुंगेर, मार्च 24 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की 106 वीं जयंती सोमवार को जिला समाजवादी पार्टी की ओर से के अस्थाई कार्यालय बेलन बाजार में सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव की अध्यक्षता मनायी गयी। कार्यकर्ताओं ने डॉ लोहिया के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि डॉ लोहिया भारतीय राजनीति के वो अद्भुत शिल्पकार थे, जिसने देश की राजनीति में कई आयामों को आकार दिया। लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव रविकांत झा ने कहा की डॉ लोहिया सदैव कहां करते थे, हम समाजवादी चुनाव जीते या हारे, हम अपने रास्ते पर चलते रहेंगे। हम सपाईयों को भी बिना हताश और निराश हुए अपने रास्ते पर चलना होगा, क्योंकि आज हमारे जिले की इतनी भयावह स्थित है की शासन प्रशासन किसी की सुनने के लिए तैयार नहीं है। मौके पर ...