सहारनपुर, मार्च 24 -- सहारनपुर। समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य दोहराया। अंबाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि डॉ लोहिया का जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उन्होंने पिछड़े और उपेक्षित वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने उनके सिद्धांतों को अपनाकर संगठन को मजबूत किया, और आज अखिलेश यादव...